कर्नाटक : दिनदहाड़े लोकायुक्त पर हमला, ऑफिस में घुसकर चाकुओं से गोदा

नई दिल्ली। बेंगलुरु में राज्य लोकायुक्त की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब लोकायुक्त पी. विश्वनाथ शेट्टी पर ऑफिस में एक केस की सुनवाई कर रहे थे। हमलावर ने ऑफिस में घुसकर उनपर चाकू से हमला किया। बता दें लोकायुक्त पर चाकू से कई वार किए गए। इस कारण उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया।

धर्म बदलने के बाद भी बेटियों का पिता की संपत्ति पर पूरा हक

पी. विश्वनाथ शेट्टी

घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने हमलावर को धर दबोचा, लेकिन अभी घटना के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना के बाद से कर्नाटक सरकार आलोचनाओं से घिर गई है। जेडी(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकायुक्त की संस्था को मारने की कोशिश कर रही है और यह हमला सिर्फ एक झटका है।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तोगड़िया, जताई हत्या की आशंका

वहीं कर्नाटक बीजेपी ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘लोकायुक्त पर हमला निदंनीय है। इससे यह साबित होता है कि सिद्धारमैया के कर्नाटक में अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है।

कोई हैरानी की बात नहीं कि अगर कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी बाहर आए और कहें कि आरोपी की मंशा लोकायुक्त को मारने की नहीं बल्कि ‘सिर्फ’ चाकू खोंसने की थी।’

बता दें कि पी. विश्वनाथ शेट्टी कर्नाटक हाई कोर्ट के पूर्व जज भी रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल जनवरी में कर्नाटक का लोकायुक्त के रूप में शपथ ली थी।

मामले में प्रत्यक्षदर्शी वकील जय अन्ना ने बताया, एक व्यक्ति ने जज की हत्या करने की कोशिश की। उसने जज को तीन बार अपनी चाकू से मारा। जज फर्श पर गिर गए। तो आप देख सकते हैं कि किस तरह की सुरक्षा सिद्धारमैया सरकार ने हमें उपलब्ध कराई है। स्थिति बेहद खराब है।

घटना की वजह सुरक्षा में हुई चूक सामने बताई जा रही है, साथ ही इस बात की जांच हो रही है कि आरोपी हथियार के साथ ऑफिस में घुसने में कामयाब कैसे हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल पहुंचकर लोकायुक्त का हालचाल जाना।

देखें वीडियो :-

LIVE TV