अरविंद सिंह लवली ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल ने कराई घर वापसी

नई दिल्ली| दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह लवली की शनिवार को कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हो गई। वह पिछले साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गए।

अरविंद सिंह लवली

कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल होने से पहले लवली ने राहुल गांधी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी उनके साथ थे।

अरविंद सिंह लवली की घर वापसी

माकन ने लवली की वापसी का ऐलान करते हुए मीडियाकर्मियों को बताया, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लवली वापस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हम उनका पार्टी में दोबारा स्वागत करते हैं।”

यह भी पढ़ें : आतंकी जुनैद को गिरफ्तार करने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ

उन्होंने कहा, “उनकी दोबारा मौजूदगी से कांग्रेस मजबूत होगी और हम दिल्ली के लोगों की सेवा करेंगे।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लवली और उनके परिवार की कई पीढ़ियों तक पार्टी की सेवा करने के लिए सराहना की।

यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने साधा पीएम पर निशाना, भाजपा ने कांग्रेस की झोली में डाला घोटाला

माकन ने कहा, “लवली और उनके परिवार ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। वह दिल्ली की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।”

लवली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले अप्रैल 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

LIVE TV