
नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया का इफेक्ट शानदार है। इसपर सरकार भी अपना पूरा योगदान दे रही है। अब केंद्र सरकार ने एक ऐप के जरिए सभी काम को पूरा करने के लिए तैयार कर लिया है। यह ऐप मोबाइल से रसोई गैस तक हर बुकिंग या फिर आप आधार अपडेट का काम आसान करने में मदद करेगा।
सरकार के मुताबिक इस ऐप के जरिये आप लगभग सभी सरकारी सेवाओं का लाभ अपने मोबाइल पर उठा सकते हैं। इससे आपको मोबाइल में अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगे जानिए ऐसी ही 10 सर्विसेज के बारे में।
आधार अपडेट: आप आधार अपडेट करना चाहते हैं या फिर इसके बारे में कोई जानकारी चाहते हैं, तो यह सुविधा भी इस ऐप से मिलेगी।
गैस बुकिंग: भारत, इंडेन और एचपी, चाहे जिस भी कंपनी का आपका रसोई गैस हो। गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए आपको अलग से ऐप इंस्टाॅल करने की जरूरत नहीं।
पासपोर्ट सेवा: पासपोर्ट से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं, तो इस ऐप के जरिये आसानी से कर सकते हैं।
परिवहन सेवा: सारथीअगर आप ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिलाॅकर में सेव कर के रखा है, तो इस ऐप की मदद से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अपना पीएफ चेक करें: इस ऐप की मदद से आप अपना पीएफ काॅन्ट्रीब्यूशन और इसके बारे में अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
नेशनल पेमेंट सिस्टम: यहां आप नेशनल पेमेंट सिस्टम में अपने खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पेंशन संबंधी सभी जानकारी भी यहां ले सकते हैं।
परिवहन सेवा: वाहन अगर आप कोई बिजनेस करते हैं और आप अपने वाहनों के लिए कमर्शियल टैक्स भरते हैं, तो आप इस ऐप का यूज कर सकते हैं।
शिक्षा: आप सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट जानना चाहते हैं या फिर कोई और जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो ये ऐप आपके काम आएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए भी यह ऐप फायदेमंद है। यहां आपको इससे जुड़ी लगभग सभी सर्विसेज मिलेंगी।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिलेंगी। इसमें आप उम्मीदवार को जोड़ सकते हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा ट्रेनिंग सेंटर्स की जानकारी भी यहां से मिलेगी।
आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप उमंग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब पूजे जाएंगे पीएम मोदी, भव्य मंदिर बनाने की तैयारी शुरू
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: डेढ़ साल बाद देहरादून तक आने लगेंगीं 18 कोच वाली ट्रेनें