मुंबई। बाहुबली की देवसेना बनकर हर किसी की फेवरेट बन चुकीं अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में हुआ था। अनुष्का अपने करियर में अबतक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बाहुबली में उनके द्वारा निभाए गए किरदार से उनकी अमिट छाप लोगों के जहन में बन गई है।
बाहुबलि के पहले पार्ट में अनुष्का का किरदार थोड़े समय का था। वहीं इस साल रिलीज हुई ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ में देवसेना के किरदार में अनुष्का छा गई। थीं। देवसेना के किरदार के बाद अनुष्का एक नए किरदार में ढल गई हैं। उनके इस किरदार को देखकर आपकी आखें सुली की खुली रह जाएंगी।
यह भी पढ़ें: अक्सर 2 का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, फाइनली इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुष्का के जन्मदिन के एक दिन पहले उनकी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। अनुष्का की अपकमिंग फिल्म भागमति में सामने आया उनका किरदार काफी खतरनाक है। पोस्टर में उनके एक हाथ में छेद है जिससे खून बह रहा है। वहीं दूसरा हाथ में वह हथौड़ा पकड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: पति और बेटी को छोड़, यहां माहौल जमाने पहुंची सनी लियोनी
जी. अशोक द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में मलयालम एक्टर जयराम, उन्नी मुकुंदन और आदी पिनिसेट्टी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में बनाया जा रहा है। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इसमें अनुष्का का किरदार उनके पिछले किरदार से काफी अलग है।