UK से लौटने के बाद अनुष्का ने डाली तस्वीर, हुई वायरल..

बॉलीवुड के कलाकार आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली जिसमें वह पसीने से भरी दिख रही हैं।

बता दें कि विराट पांच दिवसीय मैचों के लिए यूके में थे, जिनके साथ अनुष्का भी गई हुई थी। यह सीरीज इग्लैंड के साथ खेली जा रही थी। हालांकि  वह अब मुम्बई वापस आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने ये तस्वीर शेयर की।

अनुष्का ने अपने बालो को पोनी टेल में बांधा हुआ हैं। वहीं उन्होंने हाफ टी शर्ट पहनी हुई हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर डालने के बाद ही वह वायरल हो गई, साथ ही उनके फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ भी की। हाल ही में जब विराट ने T20 कप्तान के पद को छोड़ने का ऐलान किया था, तब उस समय भी अनुष्का ने उनका सर्मथन किया था।

अनुष्का के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्म की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म के साथ की थी। उसके बाद अनुष्का ने कई फिल्मो  मे काम किया। बता दें कि अनुष्का ने इस समय फिल्मो से दूरी बनाई हुई हैं। उनका पूरा ध्यान अपने बेटी और परिवार पर हैं। वह ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिता रही हैं।

LIVE TV