अन्ना हजारे ने केजरीवाल को बताया ‘भ्रष्ट’, कहा- अनशन में बुलाया तो मिलेगी बदनामी

नई दिल्ली। देश में जनलोकपाल को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यूपीए सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। इस बार अन्ना के निशाने पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

दरअसल अन्ना हजारे 23 मार्च से राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है और वह बहुत जल्द देश में साफ-सुथरी नौकरशाही व्यवस्था के लिए अनशन करेंगे।

अन्ना हजारे

मंगलवार को सीतापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि दिल्ली में दो बार अनशन पर बैठा, दोनों बार सरकारें चली गईं ठीक वैसा ही इस बार भी होने वाला है।

साथ ही उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस ने लोकपाल कानून न बनाकर हमें धोखा दिया था। जिसके बाद देश की जनता ने उसे सत्ता से उखाड़ फेका था।

यह भी पढ़ें:- श्रीदेवी पर ‘विधानसभा’ में तगड़ा बवाल, पक्ष-विपक्ष में जमकर हुआ घमासान

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वह अच्छा व ईमानदार व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने कानून न बनाकर देश के साथ धोखा किया था जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा।

मोदी और केजरीवाल पर भी किया प्रहार

संबोधन के दौरान एक ओर जहां अन्ना ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए। भ्रष्टाचार के विषय पर कहा कि  मुझे उम्मीद थी कि अच्छे दिन आ जाएंगे लेकिन इन्होंने (पीएम मोदी) तो भ्रष्टाचार और बढ़ा दिया। धारा 44 पास कराकर अफसरों के भ्रष्टाचार करने के लिए रास्ता खोल दिया, वह भी चोरी-चोरी।

किसानों के आत्महत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान संगठनों को संगठित होना पड़ेगा, और कृषि मूल्य आयोग बनाकर उसे संवैधानिक दर्जा दिलवाना होगा।

यह भी पढ़ें:- यहां काम नहीं आई ‘चाणक्य’ नीति, भारत को इस पड़ोसी देश ने दिया गच्चा

अन्ना ने मोदी सरकार को कटघरे में घेरते हुए कहा कि फसलों का मूल्य ठीक से नहीं तय किया जा रहा हैं। जिसके कारण अब तक 12 लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर अन्ना ने एक सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द को कहा, कि ऐसे लोगों को मेरे आन्दोलन में शामिल होने की कोई जरूरत नहीं है, जिनके ऊपर खुद भ्रष्टाचार के आरोप हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मेरे आन्दोलन का हिस्सा नहीं बन सकते जो अपने विधायकों से अफसरों को मरवाता हो।

देखें वीडियो:-

LIVE TV