#CWG2018 (निशानेबाजी) : 15 वर्षीय अनीश भानवाल ने भारत को दिया 16वां स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट। भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीश भानवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अनीष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

अनीष भानवाल

इस स्पर्धा में सोना जीतने के साथ ही अनीश ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला।

अनीश ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल किए थे। उन्होंने रजत पदक जीतने वाले सर्गेई एवेगलेस्की को दो अंक से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्गेई ने कुल 28 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रियंका और राहुल, कहा – बस अब और नहीं

इस स्पर्धा का इंग्लैंड के साम गोविन को 17 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किए।

फाइनल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी नीरज कुमार को निराशा हाथ लगी। नीरज को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

इससे पहले, अनीष ने क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं नीरज ने दूसरा।

अनीश ने पहले स्टेज में 98,98,90 के स्कोर के साथ 286 अंक लिए जबकि स्टेज -2 में उन्होंने 99, 99, 96 का स्कोर करते हुए 294 अंक लिए और कुल 580 का स्कोर किया।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार को अमित शाह का अल्टीमेटम, 50% का दिया लक्ष्य

नीरज ने स्टेज-1 में 97, 100 और 94 का स्कोर किया। वहीं स्टेज-2 में 98, 98, 92 का स्कोर करते हुए 298 अंक लिए और कुल 579 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई।

शूटिंग में भारत के कुल पदकों की संख्या 15 हो गई है, जिनमें 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही शूटिंग में सर्वाधिक 6 गोल्ड हासिल हो चुके हैं। वेटलिफ्टिंग में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते हैं।

भारत के खाते में अब तक कुल 34 मेडल आ चुके हैं। वह 16 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है।

LIVE TV