नाराज कार्यकर्ता ने अमित शाह को खून से लिखा पत्र, पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपने खून से पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि युवा मोर्चा में बाहरी लोगों को तवज्जो दी जा रही है।

अमित शाह

उत्तर प्रदेश के मोहान विधानसभा क्षेत्र निवासी हरीश महाराज पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अमित शाह व पूनम महाजन को पत्र लिखकर संगठन में उपेक्षा की शिकायत की है। कार्यकर्ता ने लगातार उपेक्षा के चलते हाथ की नस काटकर अपने खून से पत्र लिखा।

हरीश महाराज ने कहा, “17 वर्ष की आयु से ही भाजपा से जुड़ा हुआ हूं। मैंने निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी से जुड़कर पार्टी को मजबूत किया है। कई बार विधानसभा के सामने मैंने लाठी खाई व जेल भी गया।

यह भी पढ़ें:- लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

लेकिन पार्टी के युवा मोर्चा में बाहरी लोगों को तवज्जो दिया जा रहा है, जिससे मेरा मन दुखी हो गया है।”

देखें वीडियो:-

LIVE TV