हाथ के बिना भी कार चला लेते है विक्रम, शख्स का हौसला देखकर आनंद महिन्द्रा हुए प्रेरित

( रितिक भारती )

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  एक ऐसे व्यक्ति का वीडियों शेयर किया है, जो बिना हाथ के कार ड्राइव करते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही लिखा है कि अगर ये इंसान उनकी कंपनी की गाड़ी चलाएगा तो उनके लिए ये बहुत सम्मान की बात होगी। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह देश में (बिना हाथ के ड्राइवर) का पहला लाइसेंस पाने वाले विक्रम अग्निहोत्री का है। सात साल की उम्र में विक्रम अग्निहोत्री को अपने हाथ गंवाने पड़े थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मास्टर डिग्री तक अपनी पढ़ाई पूरी की। विक्रम किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहते थे,  इसलिए उन्होंने खुद से ड्राइविंग सीखने का तय किया, लेकिन कोई भी ड्राइविंग स्कूल उन्हें सिखाने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब विक्रम ने ऑनलाइन वीडियो देख-देख कर ड्राइविंग करना सीखा।

विक्रम की कठिनाई यहीं नहीं खत्म हुईं। जब उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया तो उसे रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि भारत का मोटर वाहन अधिनियम उन्हें कार चलाने की इजाजत नहीं देता। विक्रम ने इसके खिलाफ अपील दायर की और अंत में 2016 में सरकार को कानून में बदलाव करना पड़ा। कानून में दिव्यांगों को ड्राइविंग लाइसेंस देने के प्रावधान जोड़े गए। आज विक्रम अग्निहोत्री एक NGO के चेयरमैन है जो दिव्यांगों के बीच कॉन्फिडेंस बिल्डिंग का काम करता है।

‘महिंद्रा की कार चलाना सम्मान की बात’

आनंद महिंद्रा ने विक्रम के बारे में लिखा है कि अगर वह उनकी कंपनी की गाड़ी चलाते हैं तो ये सम्मान की बात होगी। वह उन्हें नमन करते हैं। विक्रम वो शख्स हैं जो असल में Mahindra Rise Story है। जीवन को इतनी खूबसूरती से जीने और हमें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद!

विक्रम ने महिंद्रा को बताया आईकन

आनंद महिंद्रा के वीडियो शेयर करने पर विक्रम अग्निहोत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आनंद महिंद्रा को अपनाआइकन बताया है। देखें उनका ट्वीट…

Mr. Mahindra sir, you’ve been my icon and an source of inspiration for millions of Indians. I’m on top of the world to be recognised by my icon. You’ve made my life. Can’t express how grateful I am. I’d be honoured if I could meet you in person someday.

LIVE TV