इस मज़दूर को सम्मानित करना चाहते हैं आनंद महिंद्रा, जानें क्यों

सोशल मीडिया पर ‘महिन्द्रा एंड महिन्द्रा’ ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा एक्टिव रहते हैं। आज भी उन्होंने एक खास और हैरान करने वाला वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने कहना शुरु कर दिया है कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया की पहचान बन चुके हैं।

इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक शख्स एक के बाद एक करके 30 ईंटों को साथ में अपने सर पर रखता है। ऐसा लगता है कि वो इंसान नहीं कोई रोबोट है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- “किसी को भी ऐसा जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए, लेकिन कड़ी मेहनत करने वाले लोगों की बड़ाई ज़रूर करनी चाहिए। अगर किसी को इस शख्स के बारे में जानकारी हो तो जरूर बताएं। मैं इस व्यक्ति को मशीन के साथ सम्मानित करना चाहता हूं।”

अब तक इस वीडियो को 92 हज़ार लोगों ने देखा है। करीब 7.2 हज़ार लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूज़र्स ने तो दिल जीत लेने वाले कमेंट्स भी किए हैं।

LIVE TV