देहरादून में इनके घर पर होगा अमित शाह का लंच, भोजन में होंगे ये व्यंजन

भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंहदेहरादून। दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना सिंह के घर पर अनेक वयंजन से साथ लंच करेंगे। मुन्ना सिंह ने शाह जी के स्वागत के लिए खाने का अच्छा इंतजाम कर रखा है। मुन्ना सिंह की धर्म पत्नी और उसकी बेटियों ने उनके लिए खास भोजन बनाया है।

भाजपा के कार्यकर्ता मुन्ना सिंह शाह के बहुत करीब हैं जिसके वजह से शाह वहां लंच करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुन्ना पिछले 12 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

फिर से होगी सर्जिकल स्ट्राइक, इस बार दुनिया बनेगी गवाह

मुन्ना सिंह बलबीर रोड की नई बस्ती में अपने घर पर ही कपड़े धोने और उन्‍हें प्रेस करने का काम करते हैं।

अमित शाह के लंच में रोटी तैयार की गई और साथ ही  अरहर की दाल और  दो प्रकार की सब्जी, पूरी, पुदीने की चटनी और खीर बनाई गई है। यह भोजन मुन्ना की पत्नी सरोज देवी और दो बेटियों शीतल, पूनम ने तैयार किया है।

मुन्ना सिंह ने शाह के लिए अपने घर पर भोजन करने लिए जमीन पर बैठने का खास इंतजाम किया है। जिस पर शाह भोजन ग्रहण करेंगे।

पत्नी की काली करतूतों से अंजान था पति, आधी रात में शुरू हुई आवाज से खुला राज

 

 

 

LIVE TV