अमेरिकी मीडिया ने कहा प्रियंका चोपड़ा ने निक से कर ली सगाई

मुंबई। अमेरिकी मीडिया की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।

priyanka-chopra-
एक ‘इनसाइडर’ के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।

सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया, “दोनों बहुत खुश हैं।”

जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है।

सूत्र ने कहा, “निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।”

priyanka-
प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

बड़े परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रियंका के फैंस को निराश होना पड़ रहा हैं. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। बॉलीवुड निर्देशन अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को प्रियंका के फिल्म ‘भारत’ से बाहर होने की घोषणा की हैं ।

ये भी पढ़ें:-हँसाने और डराने जल्द आ रही हैं राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’,ट्रेलर वीडियो रिलीज

उन्होंने ट्वीट कर कहा,”हां प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत खास है, उन्होंने हमें ऐन मौके पर इसे छोड़ने के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। ‘भारत’ की टीम की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।”

प्रियंका की जगह फिल्म में किसी और अभिनेत्री को लिए जाने के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो गई है।

‘भारत’ 2019 की ईद पर रिलीज होगी। इसकी शूटिंग पंजाब और दिल्ली के अलावा अब्बू धाबी और स्पेन में होगी।

उन्होंने प्रियंका के इस फैसले को बहुत ही खास बताया था।

LIVE TV