सीएम गहलोत का हैरान कर देने वाला बयान,कहा- फांसी के कानून से बढ़ी रेप के बाद हत्या की घटनाएं

Pragya mishra

कई बार रेप के बाद इसके अपराधी पीड़िता को जान से मार देते हैं। इसकी वजह राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कानून को बताई है। गहलोत का कहना है कि जब से रेप के मामले में आरोपियों को फांसी देने का कानून बना है, तब से हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम गहलोत ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में अपनी मौजूदगी के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग जोर पकड़ी और फिर केंद्र सरकार ने कानून में इसका प्रावधान किया. तभी से रेप के आरोपी ने महिलाओं और बच्चियों की हत्या करनी शुरू कर दी।

गहलोत ने दावा किया कि देशभर में रेप के बाद हत्या का चलन खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। उनके मुताबिक रेपिस्ट को लगता है कि पीड़िता उनके खिलाफ गवाह बनेगी। ऐसे में उसे जान से मारना ही सही लगता है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। आपको बता दें कि काफी समय पहले तत्कालीन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी बलात्कारियों की फांसी का विरोध करते हुए कहा था कि ‘लड़के लड़के हैं, लड़के गलती करते हैं’। मुलायम के इस बयान का बीजेपी ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में जमकर फायदा उठाया था और आज भी वह इसका उदाहरण देकर सपा पर निशाना साधते रहते

रेप को लेकर अजीबोगरीब बयान यहीं नहीं रुकते कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि अगर रेप को रोका नहीं जा सकता तो पीड़िता को इसका आनंद लेना चाहिए। रमेश कुमार के इस बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लोगों ने घेर लिया। जिसके बाद रमेश ने अपने बयान पर माफी मांगी।

LIVE TV