“भाजपा समेत 3 दलों के साथ मिल कर लड़ेंगे पंजाब चुनाव”: Amarinder Singh

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के साथ मतभेद के कारण कुछ महीने पहले ही कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था। कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद अमरिंदर (Amarinder) ने पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) नामक अपनी ख़ुद की नई पार्टी बनाई। पार्टी बनाने के बाद अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने आज चंडीगढ़ में अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के कार्यालय का उद्घाटन किया है।

पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने दौरान उन्होंने कहा की, “पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) भाजपा के साथ मिलकर पंजाब चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हमारी पार्टी, सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी और भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर बात होगी। मैं आपको अभी सटीक संख्या नहीं बता सकता हूं। सभी गठबंधन मिलकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगे।”

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क कर रहे थे और जाने-माने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। तब से ये अटकलें लगाई जा रही थी की पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh)भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे। आने वाले समय में अमरिंदर (Amarinder) जेपी नड्डा (J P Nadda) से मुलाकात करे सकते हैं, जिस दौरान विधानसभा चुनाव पर उनकी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें – “मथुरा पर फ़ोकस भाजपा की रणनीति का हिस्सा है”: अयोध्या के पुजारी

LIVE TV