भारत के इस स्थान पर निवास करते हैं सभी देवी-देवता

मलमास एक ऐसा महीना होता है जिसमें सभी शुभ कामों पर रोक लगी होती है। हिंदू धर्म में इस महीने की विशेष मान्यताएं हैं। इस महीने में देवी-देवता तक अपने निवास स्थान को बदल देते हैं। आज हम आपको यहीं बताने जा रहे हैं कि इस महीने में उनका निवास स्थान क्या होता है।

बिहार के नालंदा

महमास के माह को अशुभ माने के कारण देवी-देवता बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में रहते हैं। मान्यता है कि यहां विधि-विधान से भगवान विष्णु (भगवान शालीग्राम) की पूजा करने से लोगों को सभी पापों से छुटकारा मिलता है।

मलमास के दौरान राजगीर में एक महीने तक विश्व प्रसिद्ध मेला लगता है, जिसमें देशभर के साधु-संत पहुंचते हैं।

प्राचीन मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र राजा बसु द्वारा राजगीर के ब्रह्म कुंड परिसर में एक यज्ञ का आयोजन कराया गया था, जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया था और वे यहां पधारे भी थे, लेकिन काला काग (कौआ) को निमंत्रण नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़ें :  सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले पूर्वांचल के यह राज्य अपने अंदर समेटे हैं कई ऊंचे-ऊंचे पहाड़

जनश्रुतियों के मुताबिक, इस एक माह के दौरान राजगीर में काला काग कहीं नहीं दिखते। इस क्रम में आए सभी देवी-देवताओं को एक ही कुंड में स्नानादि करने में परेशानी हुई थी, तभी ब्रह्मा ने यहां 22 कुंड और 52 जलधाराओं का निर्माण किया था।

उल्लेखनीय है कि राजगीर न केवल हिंदुओं के लिए धार्मिक स्थली है, बल्कि बौद्ध और जैन धर्म के श्रद्धालुओं के लिए भी पावन स्थल है। इधर, पूरे मास लगने वाले मलमास मेले में आने वाले सैलानियों के स्वागत में भगवान ब्रह्मा द्वारा बसाई गई नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

 

 

LIVE TV