विधान परिषद चुनाव से पहले सभी 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

विधान परिषद

प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने दोपहर तीन बजे नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होते ही सभी उम्मीदवारों को विधान परिषद की सदस्यता प्रमाण पत्र सौंप दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- यूपी पुलिस का एक और कारनामा, सवालों के घेरे में बाराबंकी एनकाउंटर

भाजपा गठबंधन के 11 और सपा व बसपा का एक-एक सदस्य उच्च सदन पहुंचे। परिषद में अब भाजपा की संख्या बढ़कर 21 हो गई।

भाजपा से डॉ़ महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, अशोक धवन, यशवंत सिंह, डॉ़ सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब व जयवीर सिंह और अपना दल (एस) के आशीष सिंह पटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-बैंक के पास पहुंचा मंत्री और BJP अध्यक्ष का सिफारशी लेटर पैड, FIR दर्ज

बसपा के भीमराव अंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम परिषद पहुंचे। 18 वर्षो में पहला मौका होगा, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। परिषद में अखिलेश का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने खुद की जगह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को विधान परिषद भेजा।

अखिलेश ने दूसरी सीट पर गठबंधन धर्म निभाते हुए बसपा के भीमराव अंबेडकर को मौका दिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV