चुलबुली आलिया बनेंगी ‘चालबाज’, फ्रेंड के पापा संग करेंगी डबल धमाल
मुंबई। आलिया भट्ट का चुलबुला अंदाज उनके फैंस को हमेशा से दीवाना बनाता रहा है। इवेंट से लेकर फिल्मों तक, चुलबुली आलिया से जुड़ी हर एक जानकारी उनके फैंस के लिए जरूरी रही है। अब आलिया से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके फैंस फूले नहीं समाएंगे।
इस बड़ी खबर से पहले बता दें, ‘ईस्टर्न आई’ अखबार की 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन 2017 की लिस्ट के कुछ नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं का नाम शामिल है, जिसमें आलिया भट्ट टॉप 10 में से एक हैं। उन्होंने कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है।
इस खबर ने भले ही फैंस को खुश किया हो लेकिन अगली खबर उनके फैंस की खुशी को दोगुना कर देगी। आलिया का चुलबुला अंदाज जल्द ही चालबाजी में बदलने वाला है। चुलबुली आलिया अब ‘चालबाज’ बनने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की लिस्ट में इंडियन एक्ट्रेस का दबदबा
खबरों के मुताबिक, आलिया फिल्म ‘चालबाज’ के रीमेक में लीड किरदार निभाने वाली हैं। चालबाज श्री देवी, सनी देओल और रजनीकांत स्टारर फिल्म थी। उस फिल्म को रमेश सिप्पी ने प्रोड्यूस और पंकज पराशर ने डायरेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें: #YouTubeRewind2017 : ताजा हुआ 2017, पूरे साल रहा ‘देस्पासीतो’ का जलवा
फिलहाल डायरेक्टर डेविड धवन चालबाज की रीमेक पर सोच रहे हैं। आलिया की डेविड के बेटे वरुण से काफी अच्छी दोस्ती रही है। आलिया और वरुण ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि चालबाज की रीमेक बनेगी या नहीं। अगर फिल्म बनती है तो इसमें आलिया डबल रोल में दिखेंगी।
इसी साल डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण धवन को कास्ट करके सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ की रीमेक बनाई थी। जुड़वा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था।