सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की लिस्ट में इंडियन एक्ट्रेस का दबदबा
मुंबई। ईस्टर्न आई अखबार ने 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन 2017 की लिस्ट तैयार कर ली है। इस लिस्ट में एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं का नाम शामिल है। एशियाई खूबसूरती पर नजर डाली जाए तो भारत का नाम सबसे पहले आता है। इस लिस्ट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है।
हालांकि सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की पूरी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है लेकिन टॉप 10 नाम का खुलासा हो गया है। सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की टॉप 10 लिस्ट से जितनी खुशी दी है उतना ही हैरान भी किया है।
इस लिस्ट में 10 में से 9 नाम केवल भारतीय एक्ट्रेस के हैं, जिसमें से 3 छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हैं। हैरान करने वाली बात ये नहीं की 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की लिस्ट में टॉप 10 में छोटे पर्दे की एक्ट्रेस शामिल हैं।
बड़ी बात तो ये है कि इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर निया शर्मा ने दूसरा स्थान हांसिल किया है। द्रष्टि धमी ने कटरीना कैफ को पछाड़कर छठा स्थान पर कब्जा कर लिया है। इनके अलावा रुबीना दिलेक 10वें स्थान पर मौजूद हैं।
निया स्टार प्लस के शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और जी टीवी के शो ‘जमाई राजा’ में लीड रोल निभाकर नाम कमा चुकी है। वहीं द्रष्टि धामी ‘दिल मिल गए’, ‘मधूबाला’ और ‘परदेस में है मेरा दिल’ जैसे सीरियल में लीड किरदार निभा चुकी है।
यह भी पढ़ें: #YouTubeRewind2017 : ताजा हुआ 2017, पूरे साल रहा ‘देस्पासीतो’ का जलवा
10 वें स्थान पर बैठीं रुबीना दिलेक ‘छोटी बहू’ के नाम से ज्यादा फेमस हुई हैं। इन दिनों रुबीना कलर्स के शो ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में लीड किरदार निभा रही है। निया और रुबीना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ का फर्स्ट लुक लॉन्च, 2018 में होगा ‘संग्राम’
बता दें, 10 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की लिस्ट में पाचवां नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का है। माहिरा फिल्म रईस में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं।
ईस्टिर्न आई अखबार की ओर से 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन 2017 की पूरी लिस्ट कल यानी 8 दिसंबर को जारी की जाएगी।
टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन
- प्रियंका चोपड़ा
- निया शर्मा
- दीपिका पादुकोण
- आलिया भट्ट
- माहिरा खान
- द्रष्टि धामी
- कटरीना कैफ
- श्रद्धा कपूर
- गौहर खान
- रुबीना दिलेक
Eastern Eye newspaper 50 Sexiest Asian Women 2017 top 6. Full list out in newspaper on Friday December 8. #EasternEye #PriyankaChopra
1. Priyanka Chopra
2. Nia Sharma
3. Deepika Padukone
4. Alia Bhatt
5. Mahira Khan
6. Drashti Dhami.— Eastern Eye (@EasternEye) December 6, 2017