कॉमेडी के मंच पर अक्षय ने दी सेल्‍फ डिफेंस की क्‍लास

आत्मरक्षा की रणनीतिमुंबई| अभिनेता अक्षय कुमार ने उन महिलाओं व दर्शकों के लिए आत्मरक्षा की रणनीति सीखने के महत्व पर जोर दिया, जो उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की शूटिंग देखने आए थे। एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने मंच पर कुछ महिलाओं को आमंत्रित किया और उन्हें आत्मरक्षा के कुछ गुर सिखाए, जो मददगार साबित हो सकते हैं।

अक्षय ने कहा, “ऐसे मौकों पर स्तब्ध खड़े नहीं रहें, बल्कि आत्मरक्षा के उपाय करें। अगर आप डरते हैं तो और ज्यादा खतरे को बुलावा दे रहे हैं, इसलिए आत्मविश्वासी बनें।”

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे पहला वर्टिकल वीडियो लॉन्‍च, नहीं रोटेट करना पड़ेगा फोन

यह भी पढ़ें: Video: इस वजह से सरेआम शाहरुख पर बरस पड़े MLC

शो का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।

LIVE TV