Video: इस वजह से सरेआम शाहरुख पर बरस पड़े MLC

एमएलसी जयंत पाटिलमुंबई। शाहरुख खान एक ऐसे इंसान हैं जिनसे मिलते ही लो उनके कायल हो जाते हैं। चाहे फैंस हों या कोई बड़ी शख्सियत हर कोई उनसे बेहद सलीके और प्‍यार से पेश आता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महाराष्ट्र के एमएलसी जयंत पाटिल उनसे बेरुखी से पेश आ रहे हैं।

न्‍यूज एजेंसी ANI के ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के एमएलसी जयंत पाटिल चिल्‍लाते हुए शाहरुख से बात कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, यह वीडियो शाहरुख की बर्थडे वाले दिन यानी 2 नवंबर का है।

उस दिन शाहरुख मोटरबोट से मुंबई लौट रहे थे। इस वजह से समुद्र के किनारे बेहद भीड़ अक्‍कट्ठा हो रखी थी। उसी दौरान एमएलसी जयंत पाटिल को अपनी याच से अपने घर रायगढ़ जाना था। भीड़ की वजह से पाटिल को मुश्‍किलों का सामना करना पड़ा था। धक्‍का मुक्‍की से होकर किसी तरह बोट तक पहुंचे पाटिल का गुस्‍सा किंग खान पर फूट गया।

यह भी पढ़ें: सामने आया प्रियांक का असली चेहरा, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

असल में गुस्‍से की वजह केवल धक्‍का मुक्‍की ही नहीं थी बल्कि पाटिल ने देखा कि शाहरुख की बोट की वजह से उनकी बोट किनारे नहीं लग पाई थी। फिर क्‍या था पाटिल के गुस्‍से का पारा काफी हद तक बढ़ गया। वह मराठी भाषा में शारुख पर चिल्‍लाए। उन्‍होंने मराठी भाषा में कहा, ‘होगा कहीं न सुपरस्‍टार, यहां का नहीं है।’

यह भी पढ़ें: जवान का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, विद्या को बताया कोठेवाली

पाटिल के चिल्‍लाने के कुछ मिनट के अंदर ही शाहरुख बोट से निकले। हालांकि इतना सबकुछ हो जाने के बावजूद शाहरुख बिल्‍कुल शांत नजर आए। उन्‍होंने पलटकर एक शब्‍द भी नहीं बोला। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पब्‍लिक की ओर से किसी ने वीडियो बना लिया था।

 

LIVE TV