युवा कलाकारों के सुरों से गूंजा नवाबों का शहर, आकाशवाणी लखनऊ ने किया सम्मानित

लखनऊ। युवाओं की कला को निखारने और समाज में उन्हें एक अलग पहचान दिलाने के लिए आकाशवाणी वर्ष-1995 से लगातार संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। जिसके अंतर्गत वर्ष 2017 में भी आकाशवाणी ने संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमे विजयी कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आकाशवाणी लखनऊ ने 23 फ़रवरी-2018 (शुक्रवार) को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में विभिन्न राज्यों से संगीत प्रतियोगिता जीत कर आए युवा कलाकारों को सम्मानित किया गया।

आकाशवाणी लखनऊ

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. अम्बेडकर सभागार में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। युवा कलाकारों की हौसला अफज़ाई के लिए आकाशवाणी लखनऊ के केंद्र निदेशक पृथ्वी राज चौहान और सहायक केंद्र निदेशक ग़ज़ाला शहनाज़ जी मौजूद रहीं।

आकाशवाणी लखनऊ की कार्यकम अधिशाषी और समारोह संयोजक स्पर्शिता श्रीवास्तव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार पाने वाले 11 युवा कलाकारों को लखनऊ में सम्मानित किया जाना था जिसमे 10 कलाकार मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि, आकाशवाणी आगे भी इसी तरह युवाओं की कला को निखारने का काम करता रहेगा।

लखनऊ की ही तरह शुक्रवार को ही आगरा, कोयंबतूर, तिरुवनन्तपुरम, बंगलुरु और अहमदाबाद में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आकाशवाणी लखनऊ

इन्हें मिला सम्मान

  1. सम्यक बंधोपाध्याय- आकाशवाणी कोलकाता, ख्याल गायन- प्रथम पुरस्कार
  2. सुधेंदु हाल्दार- आकाशवाणी कोलकाता, सारंगी वादन- प्रथम पुरस्कार
  3. वंदना कुमारी- आकाशवाणी जालंधर, गजल- प्रथम
  4. राहुल सहोता- आकाशवाणी जालंधर, गजल- द्वितीय
  5. नीलांजना काहाली- आकाशवाणी सिलिगुड़ी, नजरूलगीत- द्वितीय
  6. देबांजना कर्मकार- आकाशवाणी कोलकाता, भजन- प्रथम, ग़जल- द्वितीय
  7. गुरबिंदर सिंह- आकाशवाणी जालंधर, गीत- प्रथम
  8. उत्सो घोष- आकाशवाणी कोलकाता, भजन- द्वितीय
  9. आकाशलिना आमिन- आकाशवाणी कोलकाता, लोक संगीत- प्रथम
  10. पिनचेमी लाकियांग- आकाशवाणी शिलांग, पाश्चात्य संगीत- प्रथम (अनुपस्थित)
  11. सुनंदा पाल- आकाशवाणी सिलिगुड़ी, रवींद्र संगीत- विशेष पुरस्कार

 

LIVE TV