18 साल बाद लव मैरिज में आया घिनौना ट्विस्ट, ऑफिस में घुस पति के मुंह पर…

कानपुर। आमतौर पर आपने पति-पत्नी के बहुत से झगड़ों के बारे में सुना होगा। लेकिन अगर पत्नी झगड़े में पति की इज्जत ही नीलाम कर दे तो क्या कहेंगे। जी हां उत्तरप्रदेश के कानपुर में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जिसमें पत्नी ने पति के दफ्तर जाकर खूब हंगामा किया।

दरअसल में गुरुवार को केस्को सबस्टेशन में अजीब ड्रामा देखने को मिला, जिसमें एक क्लर्क की पत्नी ने ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। उसने अपने क्लर्क पति को कई तमाचे जड़े। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो क्लर्क के मुंह में थूक दिया।

यह भी पढ़े:- शिवराज सरकार का राज्य कर्मियों को बड़ा तोहफा, अब नहीं होगी रिटायरमेंट की फ़िक्र

महिला के मुताबिक वह अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। उसके पति राजेश सिंह बच्चों का खर्च तक नहीं देते हैं। वह किसी तरह से अपना परिवार चला रही है। उसने बताया कि “मैंने राजेश के खिलाफ महिला थाने में उत्पीड़न की तहरीर दी है। आज मैं सेटलमेंट करने के लिए फोन कर रही थी तो यह हमारा फोन नहीं रिसीव कर रहे थे। इसी वजह से मैं इनके ऑफिस आई थी और मेरा गुस्सा इनके पर फूट पड़ा”।

बता दें कि महिला का पति राजेश बर्रा थाना क्षेत्र स्थित विश्व बैंक केस्को सब स्टेशन में राजेश सिंह क्लर्क के पद पर तैनात हैं। राजेश सिंह ने 18 साल पहले मोनिका सिंह से लव मैरिज की थी। राजेश सिंह के दो बच्चे हैं रिया और समीर दोनों ही बच्चे मोनिका के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़े:-भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारों को पाताल से भी खोज निकालेंगे : शाह

वहीं पूरे मामले पर राजेश का कहना है कि यह बहुत ही बत्तमीज महिला है। इसने पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रखा था। जिसकी वजह से मैं इस महिला से अलग होकर अपने पैरेंट्स के साथ रहने लगा। यह बच्चों को बंधक बनाकर रखती है मुझसे मिलने भी नही देती हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV