धरने पर बैठे भाजपाईयों के सामने अपर पुलिस अधीक्षक ने हाथ जोड़ कर मानी सारी मांगे

रिपोर्ट- उमा मिश्रा

मऊ। जिले में थानाध्यक्ष और थाने के दो दरोगा पर भ्रष्टाचार और घूसघोरी का आरोप लगाकर भाजपाई शनिवार की रात्रि से ही थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी भाजपाई अपनी मांगों के लेकर थाने में डटे रहे। आखिर का जिले के कप्तान के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक भाजपाईयों के समझाने पहुंचे। फिर भी बात ना बनती देख भाजपाईयों के सामने हाथ जोड़ लिया और उनकी सारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक

बताते चले कि कोपागंज थाने के थानाध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी और उनके दो दरोगा द्वारा थाने में रावण राज्य कायम किया जा रहा था। जिसकी सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखने वाले भाजपाईयों के लगातार शिकायत मिल रही थी। भाजपाईयों को शिकायत मिल रही थी कि थाने में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का धंधा चरम पर हैं। किसी भी मामलें में मुकदमा दर्ज कर कार्य़वाही करने के स्थान पर दोनों पक्षों से मोटी रकम वसूल कर मामलें को थाने के अंदर ही रफा दफा कर दिया जा रहा हैं।

यह भी पढ़े: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

ऐसे में जो इस अंधे कानून का पालन नही कर रहा हैं उसे थानाध्यक्ष और दोनों दरोगा के कहर का सामना करना पड़ रहा हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जब भाजपाईयों को समझा कर धरना समाप्त कराने पहुचें तो भाजपाईयों ने थाने में चल रहे अंधे कानून के बारे में सारी बातें बताई। साथ ही कई उदहारण भी पेश किये। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने हाथ जोड़ कर भाजपाईयों की सारी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जा कर बात बनी और थाने से भाजपाईयों का धरना समाप्त हुआ।

LIVE TV