अभिनेत्री नेहा धूपिया के घर आई नन्हीं परी, 6 महीने पहले हुई थी शादी

मुंबई| अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर रविवार को बेटी ने जन्म लिया। उनके प्रचारक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेहा ने रविवार को सुबह यहां महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

नेहा, अंगद ने इस साल मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।

 

नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “और यह नई शुरुआत। हम तीन।”

रणवीर संग शादी कर ससुराल पहुंची दीपिका, नन्द ने किया सरप्राइज प्लान

गर्भावस्था की घोषणा से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वह कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं। अंगद ने इंस्टाग्राम पर खबरों की पुष्टि करते हुए कहा था, “हां, सभी अफवाहें सच हैं।”

‘टाइगर जिंदा है’ और ‘सूरमा’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है।

अंगद बेदी का यह खुलासा निजी जिंदगी से जुड़ा है जिसे जानकर नेहा धूपिया भी हैरान रह गईं। दिलचस्प बात यह है कि अंगद बेदी ने यह बात एक चैट शो के दौरान बताई जिसे उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ही होस्ट कर रही हैं। यह एक रेडियो शो है जिसका नाम ‘नो फिल्टर नेहा’ है।

इस चैट शो के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि वह अब तक 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं और ज्यादातर लड़कियां उम्र में उनसे बड़ी थीं। इसके बाद अंगद बेदी बातों-बातों में ऐसी बात कह गए जिसे सुनकर नेहा धूपिया को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। अंगद बेदी ने शो के दौरान अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया जिसे याद करके आज भी वह घबरा जाते हैं।

LIVE TV