रणवीर संग शादी कर ससुराल पहुंची दीपिका, नन्द ने किया सरप्राइज प्लान

मुंबई.बॉलीवुड की सबसे बड़ी को सस्पेंस वाली शादी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट दिखाई दिए. एयरपोर्ट पर पहली बार दीपिका को लाल रंग का सिंदूर लगाये देखा गया.

सूत्रों की माने तो, न्यू मैरिड कपल को सुबह 8 बजे आना था लेकिन फैंस सुबह 6 बजे से उनके आने का इंतजार कर रहे थे.

दबंग गर्ल की ये बात सुनकर हो रही सबको हैरानी

सिल्क कुर्ता और रेड कलर की हैवी चुनरी ओढ़े माथे पर गहरे लाल रंग का सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत दिख रहीं दीपिका अपने पति रणवीर का हाथ पकड़कर अपने फैन्स के सामने आईं. रणवीर स‍िंह सफेद कुर्ता-पजामा और प‍िंक जैकेट पहने नजर आए.

उसके बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज पहली बार अपने पति रणवीर सिंह के साथ ससुराल पहुंचीं. रणवीर सिंह की बहन ने अपने भाभी दीपिका पादुकोण के लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किया है.

जोड़े की कोंकणी और आनंद कराज रिवाज से हुई शादियों की तस्वीरें रिलीज होने के बाद उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं, जिनमें करण जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, राजकुमार राव, अर्जुन और सोनम कपूर जैसी सेलिब्रिटीज भी हैं.

https://twitter.com/intent/like?tweet_id=1064021893274107904

आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पति-पत्नी के रूप में पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को सामने आ गई थीं. गौरतलब है कि दोनों ने दो अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी की है.

यह शादी इटली में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है. दोनों ने दक्षिणी भारतीय और उत्तर भारतीय दोनों तौर-तरीके से शादी की.  दीपिका और रणवीर दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं. दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में क्रमश: 21 और 28 नवंबर को प्रीतिभोज का आयोजन करेंगे.

LIVE TV