नहीं रहा ये एक्‍टर… सुसाइड या मर्डर? उलझी मौत की गुत्थी

एक्‍टर विजय साईमुंबई। ग्‍लैमर की दुनिया से जुड़ा हर एक सितारा खुश हो ये जरूरी नहीं। इस दुनिया की चकाचौंध में लोग उसकी ऊपरी खुशी तो देख लेते हैं पर उसकी तकलीफें नहीं देख पाते।

बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक के वो सितारे जो अलविदा कह चुके हैं, उनकी मौत की गुत्‍थी अभी तक उलझी हुई हैं। बात चाहे दिव्या भारती की हो या प्रत्‍यूशा बनर्जी की सभी की मौत आज तक एक सवाल बनी हुई है। इन सभी ने सुसाइड किया या इनका मर्डर हुआ आजतक कोई जान नहीं पाया है।

अब, इस कड़ी एक और सितारे का नाम जुड़ गया है। ये नाम तेलुगु फिल्मों के एक्‍टर विजय साई का है। विजय ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने उनकी पत्नी वनिता और दो अन्य श्रीनिवास (अधिवक्ता) और शशिधर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय विजय ने यूसुफगुडा इलाके स्थित अपने अपार्टमेंट में पंखे से फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने विजय के मोबाइल फोन से एक वीडियो क्लिप बरामद की है।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: 24 साल से ‘थलाइवा’ नहीं मनाते चेन्नई में बर्थडे, क्या है राज?

यह आत्महत्या से पहले की रिकॉर्डिग है। इसमें उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए पत्नी और दो अन्य पर आरोप लगाए हैं। पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वर राव ने बताया कि इस सेल्फी वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया, ‘विजय और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों करीब दो साल से अलग-अलग रह रहे थे। उनकी पत्नी ने हाल ही में अभिनेता के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी।’

यह भी पढ़ें: रब ने बनाई विरुष्का’ की जोड़ी, सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

विजय ने साल 2001 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्‍यू किया था। उन्होंने अपने करियर में बोम्मारिलु और अम्मायिलु अब्बायिलु जैसी हिट फिल्में दी थीं।

पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वे उस वीडियो क्लिप की जांच कर रहे हैं, जिसे कथित तौर पर विजय ने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया था। विजय की मौत से फिल्म जगत सदमे में है। फिल्म इंडस्‍ट्री ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

LIVE TV