रब ने बनाई विरुष्का’ की जोड़ी, सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

विराट कोहली को शादीमुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा और सचिन तेंदुलकर सहित सिने व खेल जगत की कई शख्सियतों ने नई-नवेली जोड़ी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को शादी की बधाई देते हुए सदा खुश रहने की शुभकामनाएं दीं।

इटली के टस्कनी में सोमवार दोपहर विराट और अनुष्का की शादी बेहद निजी परिवारिक समारोह में हुई। इसके बाद इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, “विराट और अनुष्का को सबसे मुबारक दिन की बधाई और शुभकामनाएं। एक साथ सदा खुश रहें।”
सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अनुष्का और विराट को खुश व स्वस्थ्य रहने की बधाई दी।

करण ने इस खूबसूरत जोड़ी को प्यार देते हुए कहा, “मैं उन्हें बधाई और आने वाले समय की शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, “आपकी शादी परियों की कहानी जैसी है। आप जो चाहते हैं वह हर खुशी आपको मिले। बहुत-बहुत प्यार।”

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, “अब से विराट कोहली खुश-खुशी अपने घर के उप कप्तान होंगे। नई कप्तान अनुष्का शर्मा।”

इसके अलावा फिल्म उद्योग से सोनम कपूर, नेहा धूपिया, ईशा गुप्ता, अभिषेक कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, वरुण धवन,

फरहान अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन, श्रीदेवी सहित कई शख्यिसतों ने विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दीं।

सचिन तेंदुलकर ने कहा ‘विरुष्का’ (विराट और अनुष्का के नाम का मिश्रण) एक साथ अद्भुत दिखते हैं।”

सानिया ने ट्वीट कर कहा, “आप दोनों को बधाई। आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हो। आपको पूरी दुनिया की खुशी मिले।”

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, “जुग-जुग जिए यह खूबसूरत जोड़ी..रब हमेशा खुश रखे।”

इसके अलावा उमेश यादव, चेतश्वर पुजारा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, भारतीय महिला

हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान गीता फोगाट सहित खेल जगत की कई हस्तियों ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी।

LIVE TV