आज का सुविचार: इन चार चीजों की इस तरह करें सुरक्षा, बल के साथ बुद्धि का इस्तेमाल बेहद जरूरी
आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों के लिए जाना जाता है वह दूसरों से अलग सोंच रखने वाले व बहुत गुणवान और विद्वान थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य ने अपने ज्ञान की सहायता से लोगों की सेवा की। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं।

चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा। तो आइए जानते हैं चाणक्य द्वारा बताए गए अद्भुत विचार-

♦ यदि आपको धर्म की रक्षा करनी है तो उसके लिए आप धन का इस्तेमाल करें।
♦ ज्ञान की रक्षा करने के लिए जरुरी है कि आप उसे समय-समय पर आजमाते रहें।
♦ राजा से अपनी रक्षा चाहते हैं तो भलाई इसी में है कि आप उसकी सभी बातों को माने।
♦ घर की रक्षा सिर्फ एक सभ्य गृहिणी ही कर सकती है।