
इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पहला गगनयान परीक्षण मिशन दिसंबर में लॉन्च होगा।

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पहला गगनयान परीक्षण मिशन दिसंबर में लॉन्च होगा। यह मिशन भारत के पहले नियोजित मानव अंतरिक्ष यान मिशन, गगनयान 2025 का हिस्सा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने इसमें भाग लिया। पहली बार, चयनित भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बी. नायर, मीडिया से रूबरू हुए।
ऐसे में कहा जा सकता है कि अंतरिक्ष में भारत एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। इसरो का लक्ष्य दिसंबर तक गगनयान प्रोजेक्ट का पहला मिशन लॉन्च करना है। इस अभियान के लिए रॉकेट के तीन चरण श्रीहरिकोटा के सार रेंच पहुंच चुके हैं। इसरो इस वर्ष के अंत तक अपनी पहली परीक्षण उड़ान का लक्ष्य बना रही है। पहले मानव उड़ान मिशन गगनयान के लिए रॉकेट की पहली परीक्षण उड़ान दिसंबर में होने की उम्मीद है।
अगर भारत अपने मिशन में कामयाब रहा तो वो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं। गगनयान के पहले मिशन को G1 कोड दिया गया है। यह मानव रहित मिशन होगा यानि इसमें कोई इंसान नहीं जाएगा। इसके बाद S200, L1 और C32 फेज पूरे किए जाएंगे।