आज का सुविचार: निर्बल राजा को लेकर आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार
इसमें कोइ दो राए नहीं है कि आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान् थे। उनके द्वारा ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो हमारे जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। चाणक्य की नीति और विचार हमारे जीवन के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। चाणक्य की नीति को अपनाने वाला शख्स कितना भी दुर्बल क्यों न हो अपने आप को कठिन वक्त से निकाल ही लेता है।

चाणक्य के सुविचार-
- निर्बल राजा को तत्काल संधि करनी चाहिए।
- पडोसी राज्यों से सन्धियां तथा पारस्परिक व्यवहार का आदान-प्रदान और संबंध विच्छेद आदि का निर्वाह मंत्रिमंडल करता है।

- निकट के राज्य स्वभाव से शत्रु हो जाते है।
- किसी विशेष प्रयोजन के लिए ही शत्रु मित्र बनता है।