
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शपथ ग्रहण करते ही अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का आदेश जारी किया।
इसके साथ ही विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष यूनिट गठित करने का भी फैसला लिया।
पहली बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपने संबोधन में विजय ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके को मिले समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।


