
T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को वानखेड़े स्टेडियम में 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली।
इंग्लैंड ने पीछा करते हुए 246/7 बनाए, जिसमें जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में शानदार 105 रन बनाए। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि वे फाइनल ओवर गेंदबाजी करने को तैयार थे। उन्होंने मजाक में कहा, “मैं तैयार था… 30 रन बहुत थे, 5 छक्के तो नहीं खाऊंगा ये पता था।”
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर शिवम दुबे को दिया, जिन्होंने शानदार तरीके से रन रोककर भारत को 7 रनों से जीत दिलाई। भारत अब रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और खिताब का बचाव करने उतरेगा।
सूर्यकुमार ने फील्डिंग कोच टी दिलीप की तारीफ की और कहा कि टीम में दबाव के साथ उत्साह भी है।




