राहुल की शादी पर हरियाणावी महिला ने पूछा सवाल, सोनिया बोलीं- आप लड़की ढूंढो ना
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान महिलाओं से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में एक महिला सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही है। वह उनसे राहुल की शादी को लेकर सवाल करती है। इस पर सोनिया ने उससे राहुल गांधी के लिए लड़की ढ़ंढने की बात कहती हैं। और इसके बाद सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।
बता दें राहुल गांधी 8 जुलाई को मदीना गांव आए थे। इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा था कि हमें दिल्ली घुमा दो, अपना घर दिखा दो। इस पर राहुल ने उसने कहा था कि उनके पास तो घर ही नहीं है, उनका घर सरकार ने ले लिया है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी को फोन लगा दिया था और उनसे कहा था कि कुछ महिलाएं आपके घर आना चाहती हैं। आपके साथ खाना खाना चाहती हैं।