मथुरा टोल प्लाजा के पास खराब हुई मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस

यूपी के मथुरा से खबर आ रही है कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस टोल प्लाजा के पास खराब हो गया है। बता दें कि उनके पार्थिव शरीर को गुरुग्राम से उनके शहर सैफई ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मथुरा टोल प्लाजा के पास उनकी एंबुलेंस ख़राब हो गई है।

बता दें कि देश के बड़े समाजवादी नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार (10 अक्टूबर2022) को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। उनकी उम्र 82 साल थी और वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान खबर आई है कि गुरुग्राम से उनके उनके शहर सैफई ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मथुरा टोल प्लाजा के पास उनकी एंबुलेंस ख़राब हो गई है।

उन्हें 22 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और हालत नाजुक बनी हुई थी।मुलायम सिंह को एक अक्टूबर की रात को ICU में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

Mulayam Singh Yadav से जुड़े ये किस्से हमेशा याद किए जाएंगे

LIVE TV