दीपिका पादुकोण ने ‘ये हमारी पॉवरी हो रही है’ मीम को इंस्टाग्राम पर किया साझा
सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘पॉवरी हो रही है’ ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ‘पॉवरी’ मीम में भाग लिया है। दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की फोटो के साथ ‘पॉवरी हो रही है’ मीम साझा किया। दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह हम हैं, यह हमारा घोड़ा है और ये हमारी पॉवरी हो रही है’।
मीम में दीपिका पादुकोण एक घोड़े पर बैठी हुई हैं। किसी ने इस फोटो को पॉवरी मीम के आधार पर एडिट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है, ‘यह किसने बनाया है?’ इससे पहले शाहिद कपूर ने वीडियो को ट्विस्ट देते हुए एक अलग अंदाज में फैंस का मनोरंजन किया था। वीडियो साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ”फेकर्स, फेकू का फेक कर रहे हैं। ठीक शब्दों को कभी कहा नहीं जा सकता।”