
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गये किसान के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर जा रही हैं। वह सुबह ही अपनी कार से दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुई हैं। हालांकि इसी बीच प्रियंका के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे 9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गयीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक ब्रेक लगने से 2-3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। हालांकि इस दौरान प्रियंका की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जो कारें आपस में टकराई वह कार्यकर्ताओं की थीं। इस घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।





