अमेरिका में फंसे भारतीयों को मुंबई लेकर आया एयर इंडिया का विमान, और देशों के लिए भी…

 नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन के तहत देश के कई हिस्सों के भारतीय विश्व के तमाम देशों में फंसे हुए हैं। इन भारतीयों को अपने वतन वापस आने का यह सुनहरा मौका मिला है। जिसके तहत आज काफी भारतीयों को देश लाया गया है। इन उड़ानों में- लंदन से दिल्ली फिर दिल्ली से बंगलूरू, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई फिर मुंबई से हैदराबाद, ढाका से मुंबई, दुबई, से कोच्चि, अबू धाबी से हैदराबाद, कुआलालंपुर से चेन्नई और बहरीन से कोझीकोड शामिल हैं।

एयर इंडिया

अमेरिका से मुंबई आए 225 भारतीय
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की पहली विशेष उड़ान 225 भारतीयों को मुंबई लेकर आई है।

वंदे भारत मिशन के तहत इंग्लैंड के लंदन से 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह बंगलूरू पहुंची।

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज, सिर्फ एक दिन में 4212 नए संक्रमित…

अमेरिका में भारतीय यात्री मुंबई आने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार होने के लिए नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यह फ्लाइट मुंबई के बाद गुजरात के अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच शुरू हो गई है।

 

LIVE TV