मुखबिर की सूचना पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 50 हजार का ईनामी घायल
REPORT-SANDEP SRIVASTVA
आजमगढ़- आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेलाकली गांव के पास पुलिस और अपाचे बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश पंकज कुमार सिंह घायल हुआ है जबकि उसके तीन साथी फरा हो गये। घायल बदमाश लूट की कई घटनाओ में शामिल रहा है। उसके खिलाफ आजमगढ़ सहित आस-पास के जिलो में भी आपराधिक मामले दर्ज है।
बतादे कि पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेलाकली गांव के पास दो बाइको पर सवार पांच बदमाश जौनपुर की तरफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशो का पीछा किया इस दौरान बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें 50 हजार का ईनामी पंकज कुमार सिंह घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गये। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने एक अपाची बाइक, 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
निजी अस्पताल में मां-बच्चे की मौत, परिजनों कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
एसपी ने बताया कि हाल के दिनो में दारू की दूकान में हुई लूट की घटनाओ में सभी शामिल थे। तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। इसके साथ ही घायल बदमाश आस-पास के जिलो मंे भी कई लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। घायल बदमाश तरंवा थाना क्षेत्र के स्माईलपुर गांव का रहने वाला है।