महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, राज्यपाल की सिफारिश पर लगी मुहर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन न हो पाने की वजह से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया । बता दें कि राज्य में चुनाव के बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए एक निश्चित समय दिया था ।

लेकिन कोई भी पार्टी ने गठबंधन कर सरकार बनाने का दावा समय पर नहीं ठोक सकी। जिससे राज्यपाल की सिफारिश पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कैबिनेट की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिया है।

पंजाब के दौरे पर गए राष्ट्रपति जैसे ही दिल्ली लौटे उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति शासन की भेजी गई सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर से बरकरार राजनीतिक अनिश्चितता का फिलहाल पटाक्षेप हो गया है।

अब खबर मिली है कि, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है और राष्ट्रपति ने राज्यपाल की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी दे दी है और अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को लागू कर दिया गया है।

आस्था की डुबकी! कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान…

इसके साथ ही, महाराष्ट्र का सियासी संघर्ष अब सियासी संकट की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।

LIVE TV