उत्तराखंड भी पहुंचा डेंगू का प्रकोप, भाजयुमो नेता ने अल्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

सितारगंज में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर अभी तक दर्जनों से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा नेता की डेंगू से मौत हो गई।

डेंगू का प्रकोप

भाजयुमो नेता ने पोलीगंज अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उनकी असमय मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि नयागांव निवासी इफ्तिखार हुसैन (34) पुत्र रईसुद्दीन पिछले कई दिनों से बुखार से ग्रस्त चल रहे थे।

परिजनों में कोहराम

शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर वह स्वयं पोलीगंज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देख तुरंत ही बरेली के लिए रेफर कर दिया।

शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगे आमिर खान , सलमान को भी साथ लाने की कोशिश शुरू…

इस पर उनके परिजन पोलीगंज पहुंचे और इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही इफ्तिखार ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इफ्तिखार अपने परिवार के इकलौत वारिस थे। उनकी साल 2011 में जहानाबाद की युवती अर्शी से शादी हुई थी। तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से पत्नी बेसुध हो गई हैंऔर बूढ़ी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र में डेंगू रोग के पैर पसारने के बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। न तो नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त सुविधा है और न ही डेंगू जैसे गंभीर रोग को फैलने से रोकने को इंतजाम किए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।

 

LIVE TV