UP Assembly bypoll Election 2019: भाजपा के खाते में आठ सीट आ सकती है, कांग्रेस, बसपा और सपा एक-एक सीट पर आगे
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के हाथ से तीन सीटें खिसकती हुई नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 11 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। इगलास सीट बासपा के खाते में जाती हुई नजर आ रही है, गंगोह सीट पर कांग्रेस अपना कब्जा कर रही है साथ ही साथ जैदपुर सीट पर सपा छीन सकती है।
लखनऊ की कैंट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविन्द नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा, मऊ की घोसी व अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीटों के परिणाम आज आ जाएंगे।
हरियाणा में लग सकता है BJP को जोर का झटका, कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त
भाजपा के प्रत्याशी छह, सपा व बसपा के दो-दो और कांग्रेस के एक सीट पर आगे चल रहे हैं। गंगोह में कांग्रेस, रामपुर में सपा, इगलास में बसपा व लखनऊ कैंट में भाजपा आगे। कानपुर की गोविंदनगर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मैथानी कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से आगे चल रहे हैं। घोसी उपचुनाव में पहले राउंड में भाजपा से विजय राजभर 2000 वोटो से आगे चल रहे हैं। अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीट से बसपा की छाया वर्मा आगे चल रही हैं।