
भारत में या यूं कहें कि लोकतंत्र में चुनाव किसी पर्व से कम नहीं होता और इसी भावना को कई बार हमारे मतदाता दिखाते भी रहे हैं। चाहे शादी हो या विदाई, परीक्षा हो या पढ़ाई लेकिन लोग अपने मतों के अधिकार का प्रयोग करने से कभी पीछे नहीं रहते।
लोकतंत्र की इसी भावना दिखाता है बुलंदशहर की एक युवती का परिवार जिसने बेटी की विदाई से पहले मतदान किया।
आप-कांग्रेस के गठबंधन की खबरों के बीच पश्चिमी दिल्ली से ये उम्मीदवार करेंगे नामांकन
बुलंदशहर के छतारी के गांव बैरमनगर में एक परिवार ने अपनी बेटी की विदाई से पहले मतदान किया। न सिर्फ परिवार ने बल्कि बेटी भी शादी के जोड़े में ही मतदान केंद्र पहुंची और वोट दिया उसके बाद वापस घर गई और फिर उसकी विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।