दिन पर दिन बढ़ती जा रही है स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, 81 पहुंची लोगों की गिनती

देहरादून। राजधानी में आठ नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। यह सभी मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में अब तक 63 मरीजों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से 15 की मौत हो चुकी है।
स्वाइन फ्लू

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती इन मरीजों में छह देहरादून, एक सहारनपुर और एक हरिद्वार का निवासी है। अस्पताल में अब कुल 15 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। वहीं एक मरीज का उपचार मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

भारत में लांच हुआ 6 हजार से भी कम में वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप बेहतरीन स्मार्टफोन

जिले में अब तक कुल 81 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 63 अकेले श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भर्ती थे। वहीं, जिले में अब तक 17 स्वाइन फ्लू पीड़ितों की मौत हुई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई है।

LIVE TV