टूथपिक के इस्तेमाल से दांतों पर बरस सकता है कहर, जानें बचाव के तरीके

भारतीय लाइफस्टाइल में एक रिवाज और भी तेजी से जाता रहा है। लोग खाना खाने के बाद दांतों के बीच से दबे खाने को निकालने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो टूथपिक का इस्तेमाल रोज करते हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो इस टूथपिक का इस्तेमाल कभी-कभी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह टूथपिक लकड़ी से मिलकर बनती है। इस कारण ये कई बार खतरनाक भी हो जाती है। आमतौर पर टूथपिक का प्रयोग वही लोग करते हैं जिनके दांतों में स्‍पेस होता है, जिसमें खाने का कण फंस जाता है। इसके इस्तेमाल से दांतों के बीच में फंसा हुआ खाना तो निकल जाता है लेकिन यह आपके मसूड़ों पर काफी कमजोर कर देता है। इसके इस्तेमाल से आपको दांतों से संबंधित कई और भी बीमारियां होने की आंशका रहती है।

टूथपिक

आजकल बाजारों में जो टूथपिक मौजूद है वह प्लास्टिक की बनी होती है। प्लास्टिक दातों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इससे दांतों में कीड़ा लगने का डर तो रहता ही है साथ ही मसूड़े खराब होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। आजकल बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को युवाओं को भी दांतों से संबंधित कई रोग होने लगे हैं। जिनके कारणों में से एक टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल करना भी है। आज हम आपको टूथपिक से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको टूथपिक क्यों इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

टूथपिक

कई लोगों की आदत होती है कि टूथपिक को इस्तेमाल करने के बाद उसे चबाना शुरू कर देते हैं क्योंकि यह प्लास्टिक या लकड़ी की बनी होती है जिससे दांतों के इनेमल को नुकसान होता है।

टूथपिक का इस्तेमाल के दौरान इसकी रगड़ से कई बार मसूड़ों में से खून आने लगता है। समय रहते इसका इलाज न करने पर मसूड़ों की बीमारी भी लग जाती है।

टूथपिक के रोजाना इस्तेमाल से मसूड़े फूल जाते हैं और अपनी जगह से खुलने लगते हैं। इससे दांतों को नुकसान पहुंचता है और यह जड़ों से कमजोर हो जाते हैं।

कुछ इस अंदाज में मनाया अनन्या पांडे ने अपना 20वें बर्थडे, Video & Photo Viral

इसके ज्यादा इस्तेमाल से दांतों की चमक खत्म होने लगती है और दांत खराब हो जाते हैं।

ज्यादा समय के लिए दांतों में खाना फंसा रहे तो उसके बाद टुथपिक का इस्तेमाल करने से मुंह से बदबू आनी शुरू हो जाती है।

एक ही जगह पर टूथपिक के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के बीच खाली जगह बननी शुरू हो जाती है। इससे उस खाली जगह में ज्यादा खाना फंसने लगता है और दांतों में कैविटी होने लगती है जिससे दांत खराब हो जाते है।

 

LIVE TV