
अपने आप को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए आजकल बोटोक्स एक फैशन बनता जा रहा है। इसका चलन आजकल इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि मानो जंगल में आग बढ़ रही हो। माना जाता है कि झूर्रियां उम्र को बड़ा दिखाने में मदद करती हैं ठीक वैसे ही बोटोक्स उसके असर को कम करने में मदद करता है। लेकिन इनके कुछ संभावित खतरे और साइडइफेक्ट्स भी होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना कई बार लोगों के लिए महंगा पड़ जाता है। कई बार बोटॉक्स का इंजेक्शन लेने के बाद इंजेक्शन वाले स्थाजन पर जलन, इंफेक्शान, सूजन, लालिमा, खून निकलना और नील पड़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल की बार हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इससे जितना हो सकें बचने की ही सलाह देते हैं।
गर्भवती रखें इस बात का ख्याल
- गर्भस्थ या नवजात शिशु की सुरक्षा की दृष्टि से प्रेग्नेंसी या लैक्टेशन पीरियड के दौरान यह ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।
- अगर आपको किसी चीज़ से एलर्जी है तो डॉक्टर को उसकी जानकारी अवश्य दें।
- नर्व से जुड़ी किसी भी समस्या से ग्रस्त लोग इसका इस्तेमाल न करें।
- अगर चेहरे पर कोई सर्जरी हुई हो तो भी यह ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।
- बोटॉक्स के बाद फेशियल न कराएं।
- यह उपचार कराने के बाद 24 घंटे तक स्पोट्र्स जैसी फिजिकल ऐक्टिविटीज़ से बचें। डॉक्टर से इस बात की जानकारी अवश्य लें कि ट्रीटमेंट के बाद आपको किस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सौंदर्य उपचार हमेशा किसी अच्छे हॉस्पिटल के प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा ही कराएं। इसकी सफलता के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना बहुत ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें-बेली फैट के साथ-साथ थाई फैट भी कम करना है मुश्किल, इधर जानें कम करने वाली एक्सरसाइज
टिप्स
इस ट्रीटमेंट से आपको कई बार बेहोशी, चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत होना और भी समस्याओं से संबंधित दिकक्तों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, मुंह में रुखापन, थकान, सिर दर्द और गर्दन दर्द जैसी तकलीफें भी हो सकती हैं। इसके अलावा यह समस्या गर्भवती के लिए किसी बड़ी बीमारे के पैदा होने के संकेत से कम नहीं है। इतना ही नहीं इस ट्रीटमेंट के सहारे आपके अंदर दूसरों की भावनाओं की क्षमता पहचानने की शक्ति खत्म हो जाती है।