Rakhi 2018: रक्षाबंधन पर काफी समय बाद बना ऐसा शुभ संयोग, इस समय राखी बांधने से मिलेगा लाभ

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहर रविवार 26, अगस्त यानी कि आज मनाया जा रहा है। यह भाई-बहन के रिश्ते का एक अनुठा त्योहार है। जिसका इंतजार हर भाई और बहन को रहता है। इस बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। बाकी त्योहार की ही तरह इस त्योहार की भी पूरे भारत में धूम रहती है।

रक्षाबंधन

शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का समय: सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक (26 अगस्तग 2018)

अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से शाम 4 बजकर 12 मिनट तक (26 अगस्त  2018)

यह भी पढ़ें: राशिफल: इन राशि के जातकों के अचानक बन रहे धन लाभ के योग, बस अपनाएं ये तरीका

शुभ संयोग

ऐसा पिछले चार सालों में पहली बार होने जा रहा है कि रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा का साया नहीं होगा । ऐसा संयोग काफी दिनों बाद पड़ने वाला है। भद्राकाल को अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी काम कभी शुभ नहीं हो सकता है। इस दौरान राखी बांधने या कोई भी शुभ काम करने का उचित लाभ नहीं मिलता है। इस लिहाज से इस साल का रक्षाबंधन काफी शुभ माना जा रहा है।

आपको बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार हयग्रीव का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजी करने से उसका उचित फल मिलता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन का बारिश होती है।

 

LIVE TV