नए जिलाधिकारी ने संभाली कमान, पत्रकारों से साझा किया जिले के विकास का आइडिया

रिपोर्ट- अनिल सनवाल

अल्मोड़ा। जिले के नए जिलाधिकारी ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले की स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़़ करना अपनी पहली प्राथमिकता बतायी। वहीं पहाड़ी ज़िलों में नशे के बढ़ते ग्राफ पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम के लिए सभी जनपदों से सम्पर्क कर विशेष कार्ययोजना अमल में लाने की बात कही।

डीएम अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने पहाड़ की स्वास्थ्य-व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिले के अंतिम छोर में रहने वाले व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाऐं मिल सके। इसके लिए सभी अस्पतालों के साथ समन्वय कर चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए कार्य किया जाएगा, जिसके लिए  पहले से चल रही रूपान्तरण योजना को और सशक्त बनाने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ नवीन प्रयोग किये जायेंगे।

यह भी पढ़े: दरोगा ने किया छात्रा का शारीरिक शोषण, बच्चा होने पर बनाई दूरी

पहाड़ी क्षेत्रों में नशे के फैलते कारोबार पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नशे की उपलब्धता बढ़ने लगी है जिस पर अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए नैनीताल समेत अन्य जनपदों से सहयोग भी लिया जाएगा। ताकि हल्द्वानी से यहां नशे को सप्लाई करने वाले गिरोहों को पहले पकड़ा जा सके।

LIVE TV