
मुंबई। बॉलीवुड में लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आम हैं। ये जगह ही ऐसी है जहां एक रिश्ते के टूटने से पहले नया रिश्ता बनने लगता है। यहां प्यार से शुरू हुआ सफर कितना ही आगे क्यों न चला जाए उस रिश्ते की डोर मजबूत है कि नहीं इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता। बॉलीवुड की पुरानी से पुरानी जोड़ियों में हुए डिवोर्स ने हर किसी को हैरान किया है।
हाल ही में अर्जुन रामपाल और मेहर के अलग होने की खबर सुर्खियों में थी। 20 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि इनके के बीच अनबन की खबरें काफी समय पहले से ही सुर्खियां बन चुकी थीं।
मेहर से अलग होने के कुछ दिनों बाद ही अर्जुन के लिंकअप की खबरें सुर्खियां बन गई हैं। अर्जुन रामपाल के मेहर से अलग होने के बाद जहां लोग अटकलें लगा रहे थे कि वह और सुजैन (ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ) अब एक हो सकते हैं। इस बीच अर्जुन का नाम एक नई एक्ट्रेस से नाम जुड़ने लगा है।
इन दिनों अर्जुन का नाम बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक से जुड़ रहा है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हें।
अपने लिंक अप की खबरों को आग की फैलता देख अर्जुन शांत नहीं रह पाए हैं। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए इसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। अर्जुन ने कॉफी मग के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ सुबह ताजा कॉफी के साथ शुरू होती है, कुछ दूसरे ताजा हलचल पैदा करने वाले लिंक अप के साथ! अभी सिर्फ मैं और मेरा कप है।’
यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट ने नहीं दी ‘काला’ को राहत, रिलीज पर सस्पेंस
अपने इस पोस्ट से अर्जुन ने कुछ न बोलते हुए बहुत कुछ बोल दिया है। इसके जरिए उन्होंने इशारा कर दिया है कि वह सिंगल है।
बता दें, नतासा पहले ‘ये है मोहब्बतें’ में रोमी का किरदार निभाने वाले अली गोनी को डेट कर चुकी हैं।