भगत सिंह के परपोते की सड़क हादसे में मौत

भगत सिंह के परपोतेनई दिल्ली: शहीद भगत सिंह के परपोते अभितेज संधू का शनिवार रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा कल रात शिमला से आगे किन्नौर के पास रामपुर में हुआ।

अभितेज सिंह संधू को आम आदमी पार्टी यूथ फेस के तौर पर पेश कर रही थी। अभितेज को मोहाली से आम आदमी पार्टी के टिकट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था। हालांकि अभितेज संधू ने चुनाव लड़ने से इनकार दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह ट्वीट कर अभितेज संधू के निधन पर शोक जताया। साथ ही मनीष ससोदिया ने अभितेज संधू के निधन को निजी हानि बताया है।

 

LIVE TV