
रिपोर्ट- आयुष भारद्वाज
कासगंज। विपक्षी दल के नेता राम गोविंद चैधरी बुधवार को कासगंज पहुंचे जहां वह सहावर में डकैती और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान लाइव टुडे के संवाददता से खास बात चीत के दौरान भाजपा पर हमला साधते हुए कई बड़े बयान दिए। कर्नाटक चुनाव पर बोलते हुए चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का बेईमानी मूल्य है वो किसी भी स्तर पर जाकर सरकार बनाना चाहती है चाहें उसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े।
राम गोविंद चैधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में गुंडई, भष्ट्राचार और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गयी है। भाजपा सरकार फर्जी एनकांउटर करा रही है।
कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तक पर क्रिमनल एक्ट की धाराएं हैं।
यह भी पढ़े: वाराणसी हादसा: सेतु निगम के खिलाफ केस दर्ज, लाशों का सौदा करने वाले भी नपे
विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने के सवाल पर कहा कि किसी भी सरकार को विपक्ष एक साल का मौका देता है। हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने कई धरने और प्रदर्शन करे । विधान सभा में मैं खुद सरकार को इतना घेरता हूं कि मुख्यमंत्री मेरा एक भी जबाब देने की हैसियत में नहीं रहते हैं।
वाराणसी में हुई दुर्घटना पर बोलते हुए कहा कि निर्माण भष्ट्राचार की भेंट चढ़ा है इस सरकार में कमीशन खोरी होती है और जिस में कमीशन खोरी होती है वहां कमजोर चीज बनेगा ही बनेगा। मृतकों के प्रति संवेदनाए व्यक्त करता हूं।
चौधरी ने कहा कि राम के नाम पर ये लोग उठे। धर्म के नाम पर ये लोग उठे। हिन्दू से मुस्लमान को लड़ाने की बात करते हैं। अगड़े और पिछड़ों को लड़ाने की बात करते हैं। दलितों और पिछड़ों को लड़ाने की बात करते हैं। दलित और अगड़ो से लड़ाने की बात करते हैं। राम को बदनाम करते हैं। हिन्दू कोई धर्म नहीं है असली धर्म सनातन धर्म है। सनातन धर्म को भी इन लोगों ने तार तार कर दिया। जिस तरह से अर्ध कुम्भ को कुम्भ बना दिया। तो ये तो सब होना है आफत आनी ही है। लोगों की जान जाना है ओला आना है। भारतीय जनता पार्टी को जब तक जनता हटायेगी नही तो देश का नाश होना है प्रलय आना है।
गोविंद चैधरी ने कहा कि मैं उनके घर से भगवा झंडे को डूबाकर आया हूं। अब भगवा झंडा डूबेगा, ईश्वर डुबाएंगें। 2019 आते आते इनका सफाया हो जायेगा।
यह भी पढ़े: सुप्रीम वार का असर, अब यूपी के सभी जिलों में STF का गठन
कासगंज का मामला विधान सभा में उठाये जाने को लेकर कहा कि कासगंज का मुद्दा मैं विधान सभा में जरूर उठाऊंगा। कासगंज हिंसा में योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति विधान सभा में झूठ बोल सकता है वह कुछ भी कर सकता है। और चंदन गुप्ता हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि चंदन को गोली किसी मुस्लमान ने नहीं मारी बल्कि जो लड़का चंदन के पीछे बैठा था उसने गोली मारी थी। और पुलिस ने केवल एकतरफा काम किया यह शर्मनाक है।